February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़

पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़

पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार: पूर्णिया शहर आज अपने स्थापना के 256 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर जिले लोगों में काफी जोश खरोश एवं जश्न का माहौल है, पूर्णिया आर्ट गैलरी, खेल भवन के इर्द-गिर्द को दुल्हन की तरह सजाया गया था , इस 256 वां स्थापना दिवस के खुश गवार मौके पर मौजूद हजारों लोगों के चेहरे पर मुस्कान साफ-साफ दिखाई दे रहा था , डीएम अंशुल कुमार और आईजी डॉक्टर विवेकानंद ने पूर्णिया जिला हाई स्कूल के प्रांगण से प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर आगाज़ किया, प्रभातफेरी शहर के मुख्य चौराहा से गुजरी और इंदिरा गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई,
इस अवसर पर खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह, वायसी विधायक गुलाम सरवर,बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, सदर विधायक विजय खेमका, रुपौली विधायक कलाधर मंडल, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर व्यंजन मेला, विकास मेला, कृषि मेला और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉलों के जरिए जिले में चल रही विकास योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों को दी जा रही थी,खेल भवन के इर्द-गिर्द विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे,

Taza Khabar