पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : बिहार विधानसभा के चलते सत्र में पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को विधायक विजय खेमका ने प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने पूर्णिया गुलाबबाग स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति की भूमि (मेला ग्राउंड) पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त “एग्रो मॉडल पार्क” के निर्माण की मांग रखी।
विधायक ने कहा कि इस एग्रो मॉडल पार्क में अत्याधुनिक क्रॉप, फूड, प्लांट, ग्रीन एरिया, कैफेटेरिया, मिनी ऑडिटोरियम, बच्चों के लिए प्लेग्राउंड की व्यवस्था रहे ताकि कृषि बाजार विकास के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। उन्होंने बताया पूर्णिया सीमांचल का प्रमुख कृषि केंद्र है और यहां इस प्रकार एग्रो पार्क के निर्माण से किसानों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
सदन में विधायक विजय ने दानवीर भामाशाह की जयंती को पूर्णिया में सरकारी महोत्सव का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भामाशाह का त्याग और राष्ट्रसेवा का इतिहास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए राज्य सरकार को अपने संरक्षण में पूर्णिया में दानवीर भामाशाह जयंती महोउत्सव मानने की स्वीकृति देनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बांग्ला भाषी छात्र-छात्राओं के हित में बांग्ला भाषा की पाठ्यक्रम पुस्तकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग रखी। सदन में पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में तीन वर्ष पूर्व निर्मित 10 कमरों के आधुनिक भवन को जर्जर छात्रावास में रह रहे छात्रों को स्थानांतरित करने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
वाराणसी१० फरवरी २६ * महानिर्वाण दिवस व अभिषेक दिवस पर अघोरपीठ में लगा भक्तों का तांता