पूर्णिया बिहार1फरवरी25* सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठक।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
…………………………………
पूर्णिया बिहार ।डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित
पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य।
सीसीटीवी और ड्रोन की नजर पर होगा विसर्जन जुलूस
सोशल मीडिया का होगा सतत अनुश्रवण ।
गलत खबर और अफवाह फैलानेवालों की खैर नहीं।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में बज्र वाहन,अग्निशमन के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की रहेगी तैनाती।
सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०)और पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से प्रज्ञान सभागार में बैठक आहूत की गई।
बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा सभी एसडीएम, एसडीपीओ,
अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पूजा पंडाल एवं मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीजे का उपयोग करने वालों पर संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बिना लाइसेंस के सार्वजनिक जगह पर पंडाल नहीं लगाया जाएगा। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाइसेंस देते समय स्पष्ट उल्लेख करेंगे कि धार्मिक उन्माद न हो।
राजनीतिक गाना या अश्लील गाने का प्रयोग वर्जित रहेगा। सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण कराने के संबंध में सभी पदाधिकारी को सजग और सतर्क रहकर विधि व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने असमाजिक तत्वों के व्यवहार पर खास नजर रखने तथा जुलूस के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत बंध पत्र की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
सरस्वती पूजा पंडालों के लिए शर्तों के साथ लाइसेंस निर्गत करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को मूर्ति विसर्जन रूट का वेरिफिकेशन तथा रुट में पड़ने वाले छतों की फिस्किंग करने तथा वीडियो ग्राफी एवं ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
सभी संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी और ड्रोन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मूर्ति विसर्जन के खतरनाक घाटों पर पुलिस बल,मजिस्ट्रेट, चिकित्सा कर्मी, गोताखोर, एसडीआरएफ टीम की
प्रतिनियुक्ति समय पर करने का निर्देश दिया गया।
पूजा के दौरान और मूर्ति विसर्जन होने तक सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी।
झूठी खबर और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से समाहरणालय में कार्यरत है, जिसका दूरभाष संख्या:- 06454-24 3000/2423 10/ 24 15 55 है।
श्री अभिषेक रंजन वरीय उप समाहर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में पु०नि०श्री राजेश भारती को जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभाव में प्रतिनियुक्ति किया गया है।
असैनिक शल्य चिकित्सक -सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया को जिला अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस चिकित्सा दल के साथ तैयार स्थिति में रहने तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पताल पूर्णिया में आपात स्थिति के लिए सभी आवश्यक चिकित्सीय तैयारी एवं चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुमंडल स्तर पर भी जिला नियंत्रण कक्ष की तरह व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता एवं श्री कौशल किशोर कमल पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को उक्त अवसर पर संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में प्रतिनियुक्ति किया गया है।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राज कुमार गुप्ता,
सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री पार्थ गुप्ता (भा०प्र०से०), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), निदेशक डीआरडीए सह जिला गोपनीय प्रभारी श्री नीरज नारायण पांडेय,
भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर पूर्णिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे और संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थानाध्यक्ष तथा संबंधित पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

More Stories
लखनऊ 6 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार6मार्च25* पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने किया बड़ा खुलासा, 5080 लीटर शराब जब्त*
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26दिलीप जायसवाल: सीमांचल की उम्मीद, बिहार का भविष्य