April 20, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 8 अप्रैल 25*पूर्णिया के शिवम कुमार का बिहार वॉलीबॉल टीम में हुआ चयन , DM ने दी स्वर्णिम प्रदर्शन की शुभकामनाएं।

पूर्णिया बिहार 8 अप्रैल 25*पूर्णिया के शिवम कुमार का बिहार वॉलीबॉल टीम में हुआ चयन , DM ने दी स्वर्णिम प्रदर्शन की शुभकामनाएं।

‌‌ पूर्णिया बिहार 8 अप्रैल 25*पूर्णिया के शिवम कुमार का बिहार वॉलीबॉल टीम में हुआ चयन , DM ने दी स्वर्णिम प्रदर्शन की शुभकामनाएं।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की ख़ास खबर।

पूर्णिया बिहार। श्री कुन्दन कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया के साथ खेल विभाग की प्रगति तथा वर्ष 2025-26 के खेल कैलेंडर तैयार करने को लेकर समीक्षा बैठक किया गया।
समीक्षा के दौरान सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में निर्माण हो रहे विभिन्न खेल अवसंरचनाओं तथा खेल क्लब के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। सुश्री डेजी रानी,वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बताया गया कि खेल अवर संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है तथा खेल क्लब के गठन हेतु सभी पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए हैं अब विभाग के स्तर से प्रक्रिया पूर्ण किया जाना है।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खेल विधाओं तथा खिलाड़ियों के प्रगति की समीक्षा की गई इसी क्रम में जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया के द्वारा जिला पदाधिकारी पूर्णिया को बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार वॉलीबॉल की टीम में पूर्णिया के शिवम कुमार का चयन काउंटर अटैकर के रूप में हुआ है।
जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बताया गया कि बिहार में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वधान में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित खेल 4 मई से 15 मई 2025 तक राजगीर एवं पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित होना है। इस आयोजन के लिए वॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा में राज्य भर के खिलाड़ियों के बीच चयन और प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गए हैं।
इसी क्रम में बिहार वॉलीबाल टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर 20 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक राजगीर पुलिस अकादमी में चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में टीम की फाइनल चयन हेतु भारतीय वॉलीबाल टीम के पूर्व प्रशिक्षक सह अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित श्रीधरन और झारखंड पुलिस में पदस्थापित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा बिहार नेशनल टीम की चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इस चयन प्रक्रिया में पूर्णिया से शिवम कुमार का चयन बिहार नेशनल टीम में किया गया।
श्री शिवम कुमार पूर्व में (2022-23)में अंडर 16 नेशनल दिल्ली, SGFI नेशनल गुजरात, SGFI नेशनल उत्तर प्रदेश में बिहार की टीम से खेल कर तथा वॉलीबॉल प्रीमीयर लीग में भाग ले कर पूर्णिया जिला और प्रदेश का नाम रौशन किया गया है।
जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया गए की शिवम जैसे खिलाड़ियों के आगे बढ़ने से पूर्णिया में खेल को और बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों की नई पौध पल्लवित होगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा शिवम कुमार को बिहार के वॉलीबॉल टीम में चयन पर बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सुश्री डेजी रानी वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया को शिवम कुमार को आवश्यकता पड़ने पर सभी तरह की संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था पूर्णिया सह वरीय पदाधिकारी जिला खेल कार्यालय पूर्णिया ,जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.