April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ

पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ

पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग में नए सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। प्राचार्य श्री युगल किशोर झा ने अपने स्वागत संबोधन में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नया सत्र नई उम्मीद और नया संकल्प लेकर आया है।
इस अवसर पर, हर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें श्री प्रमोद कुमार झा प्रथम, मीनू कुमारी द्वितीय और लारैब फातिमा एवं श्री माधव कुमार पाठक तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा, विद्यालय के कार्य दिवस में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री अमरेन्द्र कुमार झा, निम्मी रजा नौशीन, भावना कुमारी और अदिति शरण ने क्रमशः गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और बाइबिल की सुक्तियों का पाठ और विश्लेषण किया। इस दरम्यान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सहायक निदेशक इंजीनियर आदिल इमाम ने सभी मौजूद शिक्षकगण और विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार कैसर इमाम ने सबको अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सत्र सभी के लिए नये अवसर लेकर आए।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव-सह-निदेशक डॉ. असद इमाम ने कहा कि मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट ने देश में एक बेहतरीन शिक्षण कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट बच्चों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेगा ।

Taza Khabar