पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 गेहूं की फसल कटनी: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 29 क्विटल प्रति हे० उत्पादन अनुमानित
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत में फसल कटनी प्रयोग में भाग लिया। रजीगंज पंचायत के रानीपतरा ग्राम में किसान मोहम्मद तौकीर आलम के खेत में 10 x 5 मीटर क्षेत्रफल में रब्बी मौसम 2025-26 के अन्तर्गत गेहूं फसल कटनी प्रयोग का सम्पादन किया गया।
इस फसल कटनी प्रयोग में 14 कि0 500 ग्रांम वजन प्राप्त हुआ, जिससे इस खण्ड में 29 क्विटल प्रति हे० फसल उत्पादन अनुमानित है। जिला पदाधिकारी ने किसानों के फसलों की स्थिति का जायजा लिया और मुख्य उत्पादित फसल यथा मक्का, मखाना आदि फसल के बारे में गहन जानकारी ली।
*फसल कटनी के महत्व*
फसल कटनी प्रयोग के ऑकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा निति निर्धारित की जाती है, जिससे फसल क्षति का आंकलन भी किया जाता है। फसल क्षति की स्थिति में बिमित किसानों को मुआवजा का भी प्रावधान है।
इस अवसर पर श्री हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री अजीत कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री प्रवीण कुमार दास, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री राजन कुमार विद्यार्थी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, मो० शाहनवाज आलम, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री आशोक पंजीयार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्री गोपाल कुमार शर्मा, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री ओम प्रकाश दास, एवं श्री धमेन्द्र कुमार फसल कटनी प्रयोग में उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ 7 अप्रैल 26*लगातार खबर चलने के बाद भी कुंभकरण जैसी नींद में सोया विभाग जगने का नाम नहीं ले रहा है*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग के निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा*
कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा*