March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*बिहार में मोटापा बना 'साइलेंट किलर', डॉक्टरों ने दी चेतावनी

पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*बिहार में मोटापा बना ‘साइलेंट किलर’, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*बिहार में मोटापा बना ‘साइलेंट किलर’, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार । पूर्णिया : एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) बिहार चैप्टर ने विश्व मोटापा दिवस पर लोगों को बढ़ते मोटापे के खतरे के प्रति जागरूक किया। डॉक्टरों ने बताया कि मोटापा अब केवल सौंदर्य से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर और दीर्घकालिक बीमारी बन चुकी है।

*बच्चे और युवा सबसे ज्यादा प्रभावित*

डॉक्टरों ने बताया कि भारत में करोड़ों लोग मोटापे से प्रभावित हैं और चिंता की बात यह है कि बच्चों और युवाओं में इसकी दर तेजी से बढ़ रही है। मोटापा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, फैटी लिवर और कई प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण बन रहा है।

*मोटापे के कारण:*- असंतुलित आहार- फास्ट फूड और मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन- शारीरिक गतिविधि की कमी- लंबे समय तक मोबाइल और टीवी का उपयोग- तनाव

*डॉक्टरों की अपील:*- स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं- रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट व्यायाम करें- हरी सब्जियां और फल अधिक मात्रा में लें- जंक फूड और मीठे पेय से दूरी बनाएं- पर्याप्त नींद लें
डॉ. आर. के. मोदी ने कहा, “मोटापा एक बीमारी है, लेकिन इसे रोका जा सकता है। आज अपनाई गई स्वस्थ आदतें भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं।

Taza Khabar