पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार, पूर्णिया जिला में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की टीम ने विभिन्न स्कूल, कॉलेज और पार्कों का भ्रमण किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और अपराधियों पर नकेल कसना है।
उड़ान गश्ती की टीम ने पूर्णिया के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। टीम ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स भी दिए और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा।
इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और वे अपना ठिकाना छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से छात्राओं और उनके अभिभावकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत का मकसद छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उड़ान गश्ती की टीम को और मजबूत किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी