पूर्णिया बिहार 6 जून 26 कस्बा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम ने इमरान प्रतापगढ़ी से की शिष्टाचार भेंट*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
_गुलदस्ता भेंट कर राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा, मोहम्मद अफजल भी रहे साथ_
पूर्णिया बिहार।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी से उनके कार्यालय में कसबा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इरफान आलम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मोहम्मद अफजल , मोहम्मद शाहिद एवं अन्य साथी भी मौजूद रहे।
मोहम्मद इरफान आलम ने इमरान प्रतापगढ़ी को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इमरान प्रतापगढ़ी के मार्गदर्शन, दूरदर्शी विचारों और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा से सभी को प्रेरणा मिली।
इरफान आलम ने कहा कि यह भेंट बेहद खास रही। जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक ताकत देने के संकल्प को इस मुलाकात से नई ऊर्जा मिली है। सभी ने भरोसा जताया कि कांग्रेस संगठन जनसेवा के मार्ग पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

More Stories
नई दिल्ली22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली22जुलाई26*इस मासूम बच्ची ने सब की आंखे कर दी नम, भविष्य बचाने के लिए पहुंची जंतर-मंतर।
उत्तर प्रदेश22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*