March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 5 मार्च 26*पूर्णिया में 'घरे घर जेल' नाटक का मंचन, कोरोना काल की कहानी को दिखाया गया

पूर्णिया बिहार 5 मार्च 26*पूर्णिया में ‘घरे घर जेल’ नाटक का मंचन, कोरोना काल की कहानी को दिखाया गया

पूर्णिया बिहार 5 मार्च 26*पूर्णिया में ‘घरे घर जेल’ नाटक का मंचन, कोरोना काल की कहानी को दिखाया गया

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार । पूर्णिया के कलाभवन नाट्य विभाग के प्रदर्शन हॉल में सोमवार को रेणु रंगमंच संस्थान रंग मंडल की ओर से ‘घरे घर जेल’ नाटक का मंचन किया गया। मणिकांत चौधरी द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी कुंदन कुमार सिंह ने किया।
यह नाटक समकालीन समाज की संवेदनाओं और यथार्थ को मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। नाटक में मूल रूप से कोरोना काल की स्थिति और आम लोगों के संघर्ष के साथ सरकार की ओर से की गई पहल को दर्शाया गया है।
नाटक में मुख्य अभिनय में रेणु रंगमंच संस्थान के सचिव और वरिष्ठ रंगकर्मी अजीत सिंह बप्पा ने गृहस्वामी और गृहणी की भूमिका में चर्चित रंगकर्मी अदिति कुमारी ने कोरोना काल के दौरान उत्पन्न स्थिति को बखूबी अपने अभिनय से दर्शाया। जबकि मित्र की भूमिका में रंगकर्मी शिवाजी ने बेहतर अभिनय के जरिए नाटक को बांधे रखा।
अन्य पात्र में उभरते रंगकर्मी मिताली भौमिक ने अपने जीवंत अभिनय से सबों को बांधे रखा। राहगीर की अलग-अलग भूमिका में वैभव कुमार, कुमारी अदिति, अश्विन कुमार, वैभव प्रताप उर्फ दक्ष, संतोष कुमार, साहिल कुमार, जीत सिंह प्रियांक, प्रदीप कुमार ने विभिन्न भूमिका में नाटक को बांधे रखा। पुराने मित्र की भूमिका में कुंदन कुमार सिंह ने भी अपने अभिनय से नाटक को बांध दिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में विजय नन्द प्रसाद, मणिकांत चौधरी, संस्थान के उपाध्यक्ष श्रीमती निहारिका नेहा, नीलू कुमारी कुंदन कुमार सिंह, शिवाजी राम राव, अजीत सिंह बप्पा ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। इस मौके पर साहित्यकार रणजीत कुमार, श्यामानंद मिश्र, गोबिंद कुमार, कला प्रेमी पवन कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी विश्वजीत कुमार सिंह छोटू, अंजनी कुमार, रौशन कुमार, अमित कुमार, अरमान सिंह मयंक मौजूद थे। साथ ही संस्थान की ओर से कलाभवन नाट्य विभाग का विशेष आभार।

Taza Khabar