पूर्णिया बिहार 5 नवंबर 25* देव दीपावली व महाआरती के अलौकिक दृश्य देवलोक प्रतीत हो रहा था
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज़ तक
पचास हजार श्रद्धालुओं ने देव दिपावली एवं महाआरती को देखा।
पूर्णिया बिहार। श्रीराम सेवा संघ पूर्णिया बिहार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्णिया सिटी काली मंदिर सौरा नदी तट पर भव्य एवं विशाल देव दीपावली महोत्सव एवं महाआरती का आयोजन कर देवलोक का दर्शन श्रद्धालुओं को दिखाया।बनारस के अनुभवी 11 पंडितों द्वारा महाआरती अद्भुत एवं अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संध्या 5 बजे से ही सौरा नदी तट पर इस देव दीपावली एवं महाआरती को देखने के लिए जुटने लगे। महाआरती का सफल व कुशल नेतृत्व आचार्य तिवारी बाबा जी महाराज द्वारा किया गया। संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री मुरारी सिंह ने उद्घोषक की भूमिका बखूबी निभाते हुए श्रद्धालुओं के सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया। चप्पे-चप्पे पर श्रीराम सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल रखा था। देव दीपावली एवं महाआरती के समय सौरा नदी तट को आकर्षक रंगोली, चमचमाती बिजली लाइटिंग, भगवा ध्वज,11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फुल मालाओं से ऐसे सजाया गया मानो देवी देवताओं के आगमन हो रहा हो।सारा वातावरण भक्तिमय एवं हर्षोल्लास से सराबोर रहा। पूज्य तिवारी बाबा जी महाराज ने 6-30 बजे 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया गया, 6-45 बजे आतिशबाजी,7 बजे सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ,7-15 बजे डाक्टर अनिल कुमार गुप्ता द्वारा गंगा पूजन किया गया एवं 7-30बजे 11 चौकी पर महाआरती किया गया तत्पश्चात प्रशाद वितरण किया गया। देव दीपावली एवं महाआरती के इस पावन अवसर पर सदर विधायक श्री विजय कुमार खेमका,मेयर विभा कुमारी,शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आलोक कुमार, साइकिल एसोशिएशन के विजय शंकर,दीपक साह , प्रख्यात चित्रकार गुलू दा, सुनिल लोहिया , गुरुकुल के आचार्य एवं बच्चे,कृष्णा जी, पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार यादव, विहिप के पवन कुमार पोद्दार, प्रसिद्ध व्यवसायी श्री सिद्धार्थ सिंह, श्रीराम सेवा संघ के तिवारी बाबा जी महाराज, मुरारी सिंह, आतिश सनातनी, सुमित मंडल, तौफीक आलम, मनीष राज, राम शर्मा, नवनीत सिंह, गोलू जयसवाल, शांतनु, पंकज दत्ता, कुंदन, अंशुमान शेखर, अंकित राज की महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं भूमिका रही

More Stories
रोहतास 15/11/25* जिस तरह समान्यता आधार कार्ड को सभी जगह लिंक किया गया है वोटर लिस्ट से भी लिंक होना चाहिए-इमरान अली
लखनऊ 15/11/25*मोहनलालगंज पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई –05 अभियुक्त गिरफ्तार* —
सोनभद्र 15/11/25* भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में सीएम योगी जी सम्मिलित हुए।