पूर्णिया बिहार 5 जून 26 * विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, सत्र न्यायाधीश ने दिया हरित संदेश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्णिया व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार एवं अन्य मजिस्ट्रेट ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,
उक्त बातें जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की,
इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान कामिल ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया,
कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,
सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आज जब बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं, ऐसे में समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, एक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं होता, बल्कि स्वच्छ हवा, संतुलित पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी होता है।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया व्यवहार न्यायालय से शुरू हुआ यह संदेश केवल न्यायालय परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक यह प्रेरणा पहुंचाने का प्रयास है कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का साझा दायित्व है,
विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए ये पौधे आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनकर न केवल प्रकृति को संवारेंगे, बल्कि लोगों को यह भी याद दिलाते रहेंगे कि धरती को सुरक्षित और रहने योग्य बनाए रखने के लिए आज उठाया गया एक छोटा कदम कल बड़ा परिवर्तन ला सकता है,

More Stories
फिरोजाबाद ५ जून २०२६ * श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव ने संभाला जनपद फ़िरोज़ाबाद में उपायुक्त (श्रम रोज़गार) का कार्यभार; क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
भागलपुर ०५ जून २०२६ *विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा एकता सामाजिक संगठन ने किया वृक्षारोपण – पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखनऊ०५ जून २०२६ *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वरिष्ठ व्यापारी नेता स्व० अशोक मोतियानी के आवास पहुंचे