पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*विधायक विजय खेमका ने की बजट की सराहना : कहा- बिहार के विकास का रोडमैप
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी तक
पूर्णिया बिहार : विधायक विजय खेमका ने बिहार विधानसभा में प्रस्तुत 3.47 लाख करोड़ रुपये के वितीय वर्ष 2026-27 के समावेशी बजट की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और वित्त मंत्री श्री विजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एनडीए सरकार को धन्यवाद दिया।
विधायक ने कहा कि यह बजट बिहार के विकास की रफ्तार को तेज करने वाला और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस बजट में “विकसित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार” का स्पष्ट संकल्प है। यह बजट सर्वाग्रही है, जिसमें समाज के हर वर्ग – युवा, महिला, किसान, गरीब और उद्यमी – सभी के हितों को समाहित किया गया है।
विधायक ने विशेष रूप से बताया कि इस बजट में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राज्य के युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी और बिहार की आर्थिक शक्ति बढ़ेगी। साथ ही गरीबों के लिए सस्ते मकानों की व्यवस्था से गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति, पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र और मॉडल स्कूल जैसी योजनाओं को स्थान देकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी गई है। विधायक ने कहा कि बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों के विपणन और किसानों व कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण हाट के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है।
विधायक ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में भी यह बजट बिहार को आगे ले जाने वाला है। उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ लघु उद्योगों को मजबूती प्रदान की गई है। आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग जैसी व्यवस्था बजट में शामिल कर बिहार को भविष्य की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

More Stories
मथुरा 25 फरवरी 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 25 फरवरी 26* पाइप से पिटकर घायल करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 फरवरी 26*“सोची समझी साजिश के तहत अपने किराये के मकान पर फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।*