February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*नूतन गुप्ता: बिहार बजट 2026-27 का स्वागत, कहा- राज्य के सर्वांगीण विकास का रोडमैप*

पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*नूतन गुप्ता: बिहार बजट 2026-27 का स्वागत, कहा- राज्य के सर्वांगीण विकास का रोडमैप*

पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*नूतन गुप्ता: बिहार बजट 2026-27 का स्वागत, कहा- राज्य के सर्वांगीण विकास का रोडमैप*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला सिद्ध होगा।
नूतन गुप्ता ने कहा कि बजट में सरकार ने एक बार फिर ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ के संकल्प को मजबूती से दोहराया है। बिहार के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे पूर्णिया सहित सीमांचल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए एक करोड़ नौकरियों और स्वरोजगार के अवसरों का द्वार खोलेगा। यह पहल बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है।
नूतन गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और मेडिकल कॉलेजों में बेड की संख्या बढ़ाने से आम जनता को बेहतर और सुलभ इलाज मिलेगा। इसके साथ ही जीएमसीएच पूर्णिया के चिकित्सा महाविद्यालय का अधूरा कार्य जल्द पूरा किए जाने का प्रावधान भी सराहनीय है।
उन्होंने बताया कि बजट में बंद पड़े चीनी मिलों को पुनः चालू करने, पूर्णिया में तारामंडल के निर्माण और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास से सीमांचल क्षेत्र को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।
नूतन गुप्ता ने कहा कि यह बजट राज्य की आधी आबादी यानी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा और समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है, जबकि हकीकत में बिहार तेज़ी से बदल रहा है।
*नूतन गुप्ता: एक कर्मठ महिला और समाजसेवी*
नूतन गुप्ता एक कर्मठ महिला और समाजसेवी हैं। वह हमेशा दूसरों के गम में सहयोग रहती हैं। उनकी इस पहल की सराहना की जानी चाहिए।

Taza Khabar