पूर्णिया बिहार 31 जनवरी 26*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैयाजी चौधरी ने की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ द्वारा 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ श्री कन्हैयाजी चौधरी की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई
बैठक में न्यायालय में लंबित सुलहनीय / शमनीय प्रकृति के मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। न्यायाधीशों को अपने-अपने न्यायालय से अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करने, चिन्हित मामलों में पक्षकारों/पीड़ितों को नोटिस भेजने एवं वाद के पक्षकार के बीच प्री-लोक अदालत बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बार्गेनिंग के मामले, धारा 138 एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, शमनीय ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, जनउपयोगी सेवाएँ से संबंधित मामले जैसे बिजली एवं पानी बिल, तलाक छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण के मामले, सेवा एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा
बैठक में निम्नलिखित न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे:- प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, पूर्णियों श्री राकेश कुमार- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम श्री नरेन्द्र कुमार- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय श्री देशमुख- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय श्री ठाकुर अमन कुमार- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह विशेष अनन्य उत्पाद न्यायाधीश श्री जितेश कुमार- जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधि०) श्रीमती आकांक्षा कश्यप- और अन्य न्यायिक पदाधिकारी ।

More Stories
नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की खबरे। ..
लखनऊ 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………*