पूर्णिया बिहार 3 सितंबर 25* भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा “माँ के सम्मान में बिहार की बेटियाँ मैदान में” पैदल मार्च
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार। आज पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष संगीता वर्मन के नेतृत्व में “माँ के सम्मान में बिहार की बेटियाँ मैदान में” और “माँ का अपमान नहीं सहेगा बिहार” के नारे के साथ एक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च बाबा भीम राव अम्बेडकर सेवा सदन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहे आर.एन.साह चौक तक निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी की।
पैदल मार्च में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला प्रभारी आलोक भगत, और सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए। इस अवसर पर जिला महामंत्री सोनिका पाहुजा, नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष आरती जयसवाल, ललिता देवी, दीपमाला तोसी, जिला मंत्री पूजा प्राची, आशा अनुरागिनी, मायारानी दास, पूजा चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, जिला प्रवक्ता अनीता सिंह, जिला मंत्री नूतन गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री इंदु सिन्हा, रीना मलिक, मंडल अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व जिला मंत्री पंकजा कुमारी, नगर अध्यक्ष उषा दास, नगर मंत्री रीना दुबे, और कार्य समिति सदस्य रूबी रानी झा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस पैदल मार्च के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने माँ के सम्मान में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बिहार में माँ के अपमान के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। यह आयोजन समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की संकल्पबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें