पूर्णिया बिहार 29 मई 25*डगरूआ थाना के द्वारा 65.340 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना पुलिस पदाधिकारी को संध्या गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि एक टेम्पू से विदेशी शराब की खेप दालकोला की तरफ से आ रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल द्वारा डगरुआ थाना के सामने वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के क्रम में एक टेम्पू को जाँच हेतू रुकने का ईशारा किया गया तो टेम्पू चालक टेम्पू लेकर भागने का प्रयास करने लगा। भाग रहे टेम्पू को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पंकज पासवान, उम्र 36 वर्ष, पिता लक्ष्मी पासवान, सा० रघुवंशनगर, बड़हरा कोठी, वार्ड नं0 08, थाना बड़हरा कोठी, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात व्यक्ति एवं टेम्पू की तलाशी ली गई तो व्यक्ति के पास से एक मोबाईल एवं टेम्पू से कुल 65.340 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब, मोबाईल एवं टेम्पू को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार
किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संपूर्ण कार्रवाई में डगरूआ थाना के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।
More Stories
पूरनियां बिहार 9 अक्टूबर पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं: SP का मास्टर प्लान लागू,
पूर्णिया बिहार 10अक्टूबर 2026 कोशी स्नातक चुनाव: आयुक्त दिनेश कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली 10अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*