पूर्णिया बिहार 29 जून 26,*24 घंटे में सगे भाई गिरफ्तार, खूनी रिश्ते का पर्दाफाश
मोहम्मद इरफान कमी यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार / बनमनखी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या कांड का खुलासा करते हुए दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात 28 जून की सुबह मखनाहा गांव में सामने आई थी,
सूचना मिली कि दो भाइयों ने अपने ही बड़े भाई सुशील कुमार शर्मा के हाथ-पैर बांधकर तलवार और दबिया से बेरहमी से हत्या कर दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए, मृतक की पत्नी कविता देवी की शिकायत पर बनमनखी थाना में कांड संख्या 188/26, धारा 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज हुआ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ बनमनखी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की, थानाध्यक्ष बनमनखी सहित पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर दोनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा,
गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल खून से सनी तलवार, दबिया, बांस, खून लगे कपड़े और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बनमनखी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं और अपराधी कितना भी शातिर हो, बच नहीं सकता,

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन