June 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:

पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:

पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियां बिहार/जानकीनगर थाना पुलिस ने गंगापुर जे,बी,सी, नहर के पास हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। उक्त जानकारी बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी ने एक प्रेस वार्ता कर दी , उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस वारदात के पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नामजद और तीन अप्राथमिकी अभियुक्त शामिल हैं।

*क्या था मामला*
शनिवार को जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर जे०बी०सी० नहर के किनारे सुनसान झाड़ी से एक युवक का धारदार हथियार से आधा गला कटा शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान चकमका, वार्ड नंबर 5, थाना जानकीनगर निवासी अवरेन महतो के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए,

*कैसे हुआ खुलासा*
मृतक के पिता अवरेन महतो के आवेदन पर जानकीनगर थाना में कांड संख्या 203/26 दिनांक 25.06.2026, धारा 103(1)/238/61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पांच नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम में थानाध्यक्ष जानकीनगर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे,

*24 घंटे में मिली कामयाबी।*
गुरुवार, 26 जून 2026 को छापेमारी दल ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो नामजद और तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

*बरामदगी:*
गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, खून से सना चाकू और अभियुक्तों के शरीर पर पहने खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि ये साक्ष्य आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

*आगे की कार्रवाई:*
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले का जल्द उद्भेदन कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

*पुलिस की तत्परता से इलाके में चर्चा:*
हत्या जैसी जघन्य वारदात के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है, इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भी खौफ का माहौल है,

Taza Khabar