पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल 25* नगर निगम के नव विस्तारित मोहल्ला संवाद में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया : खेमका
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। विधायक विजय खेमका ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्णिया नगर निगम के नव विस्तारित 11 वार्डों में आयोजित “मोहल्ला संवाद” कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं और लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। केवल तीन वार्डों में खानापूर्ति कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि बाकी वार्डों की अनदेखी कर दी गई। विधायक खेमका ने आरोप लगाया कि बिना उचित तैयारी, प्रचार-प्रसार और सीमित उपस्थिति के बीच कार्यक्रम संपन्न किए गए। साथ ही, स्थल पर किसी तरह का लेखा-जोखा भी नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से सरकार द्वारा जन सुविधाओं के सुझाव एकत्र करने और सूची बनाने का उद्देश्य बाधित हो गया है। विधायक ने चेतावनी दी कि सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की कारगुजारी से राज्य सरकार के मंत्री को अवगत कराया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। विधायक खेमका ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि शेष बचे 7 वार्डों में विभागीय दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करते हुए रोस्टर के अनुसार जन संवाद “मोहल्ला सभा” आयोजित कराई जाए। उन्होंने संबंधित वार्डों के नागरिकों से भी अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस जन संवाद कार्यक्रम में भाग लें। विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार के तहत शहर और गांवों को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। पूर्णिया के सर्वांगीण विकास के बाद अब ‘विकसित पूर्णिया’ बनाना उनका संकल्प है।
More Stories
पीलीभीत22 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, दो एसडीएम हटाए गए
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में