August 3, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 24 * को संविधान के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन।

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 24 * को संविधान के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन।

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर 24 * को संविधान के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में गोष्ठी का आयोजन।

यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।

अधिवक्ताओं ने मुख्तरखाना में संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया।

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर को संविधान के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में अधिवक्ताओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की जबकि मंच का संचालन अधिवक्ता अरुणा भ भास्कर उर्फ गौतम वर्मा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की भारतीय संविधान एक अनमोल रतन है और संविधान की आत्मा है और एक कुंजी भी है। भारतीय संविधान राष्ट्र की स्वाधीनता एवं सार्वभौमिकता का प्रतीक है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शुरुआती शब्दों में इस बात पर जोर दिया गया है की अंतिम सत्ता भारतीय प्रजा में निहित है संविधान का जन्म प्रजा की इच्छा अनुसार हुआ है जो इस तरह से है हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए है। प्रस्तावना में भारतीय शासन व्यवस्था को सब साधारण के लिए सर्व धारण का तथा साधारण द्वारा संचालित माना गया है। भारत का संविधान एक लंबा पर लेख है यह संसार के सारे लिखित और निर्मित संविधानों से विशाल और विस्तृत है। आज के दिन हमें संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर जी को भी याद कर उन्हें नमन करना चाहिए। भारत का संविधान दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज संविधान की पूजा और उसकी रक्षा करना हमारा दायित्व बनता है। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी अपने संविधान पर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अवसर पर दिलीप कुमार दीपक राजकुमार झा गौतम वर्मा राजेश झा सुशील कुमार पप्पू सुशील चंद्र झा अंजलि श्रीवास्तव सुष्मिता कुमारी मुस्ताक आलम संजीव सिन्हा प्रवीण पासवान मनोज झा मनोज हार्दिक भूपेंद्र शर्मा मोहन झा संजय कुमार वर्मा आदि के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद थे

Taza Khabar