पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 25* हत्या कांड में टॉप 10 वांटेड 03 इनामियाँ अभियुक्त गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय केशर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज दिनांक 26.04.25 को बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा गिरफ्तारी / वाहन जांच हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में सुबह-सुबह रूपौली थाना अंतर्गत एस०टी०एफ० के द्वारा एक गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि दो अपराधकर्मी मक्का व्यवसायी से लूटपाट करने के उदेश्य से डोभा पुल के पास आनेवाले हैं।
उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा महोदय पूर्णियां के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष, रूपौली के द्वारा सूचना का सत्यापन करते हुए डोभा पुल के पास छापेमारी कर एक अपराधकर्मी राजा यादव पिता हरिनंदन यादव साकिन श्याम थाना ग्वालपाड़ा जिला मधेपुरा को 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतुस एवं 01 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ / सत्यापन के क्रम में यह पता चला है कि यह एक पेशेवर अपराधी है जो पूर्णियां / मधेपुरा / सहरसा जिला से संबंधित दर्जनों (हत्या /लूट/डकैती एवं आर्म्स एक्ट) के कांडों में वांछित है तथा करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि इनके उपर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से एक लाख रूपया का इनाम भी घोषित है। साथ ही इनके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा किया गया है जिसके गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*