पूर्णिया बिहार 26म मई 25*कल्याण छात्रावास में मात्र 100 अनुसूचित जाति एवं 100 अनुसूचित जनजाति के लिए ही बेड उपलब्ध : उदय सिंह
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज
तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । कल्याण छात्रावास में रह रहे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र कई समस्याओं से जूझ रहे हैं उक्त बातें आज कल्याण छात्रावास पहुंचकर पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह पप्पू सिंह ने वहां के छात्रों से मिलने के बाद कहीं । उन्होंने कहा की कल्याण छात्रावास मे मात्र 100 अनुसूचित जाति एवं 100 अनुसूचित जनजाति के लिए ही बेड उपलब्ध है। आश्चर्य की बात है कि पूर्णिया प्रमंडल मुख्यालय है यहां विश्वविद्यालय भी है विश्वविद्यालय के अंतर्गत दर्जनों महाविद्यालय एवं इंटरस्ट्रीय विद्यालय भी हैं आबादी के हिसाब से ना सही परंतु महाविद्यालय में नामांकन के हिसाब से छात्रों के लिए छात्रावास में रहने की व्यवस्था होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने देखा कि वहां कम से कम 500 छात्रों के रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए । प्रमंडल मुख्यालय में अवस्थित कल्याण छात्रावास में एक अदद पुस्तकालय भी नहीं है जबकि बिहार सरकार ने पंचायत में पुस्तकालय खोलने की बात कही है। इसके अलावा मेस की समुचित व्यवस्था भी नहीं है । साफ सफाई नहीं होती है । स्ट्रीट लाइट नहीं है जल जमाव की समस्या से छात्रावास के छात्र जूझ रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि अब तो बिहार में डबल इंजन की सरकार है फिर भी सिर्फ चुनाव के समय में जाति का उपयोग कर उसको अपने भाग्य के भरोसे छोड़ दिया जाता है । केवल सरकारी दल के नेता ,मंत्री गण आश्वासन परोस रहे हैं जिसे जनता भली भांति समझ रही है । उदय सिंह ने कहा की कल्याण छात्रावास पूर्णिया में कई ऐसे मेधावी छात्र हैं जिन्हें केवल पढ़ाई की समुचित व्यवस्था हो तो वे लोग अच्छा कर सकते हैं ।उन्होंने छात्रों को हर संभव सहयोग करने की बात कही साथ ही उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि वे पूर्णिया के सांसद एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया तथा मेयर को भी पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए उसके समुचित समाधान के लिए कहेंगे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया