February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 25 दिसंबर 25* कल भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्या

पूर्णिया बिहार 25 दिसंबर 25* कल भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्या

पूर्णिया बिहार 25 दिसंबर 25* कल भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्या

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कमी की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णियाबिहार । इसी के दृष्टिगत बुधवार को श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ ससमय तैयारी को लेकर महानंदा सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा ससमय तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में पहली पाली में आम जनता से संवाद और दूसरी पाली में राजस्व कार्यों की समीक्षा समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में होगी ।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पूर्णिया में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।
भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में पहली पाली में होगा। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक भूमि सुधार जन कल्याण संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी के साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
शिकायतकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक अंचलवार किया जाएगा। आवेदन के साथ अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गई है। इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी।
द्वितीय पाली में अपराह्न 3:30 बजे से 5:00 बजे तक राजस्व विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक पूर्णिया समाहरणालय के महानंदा सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बन्दोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़े के साथ समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अभियान बसेरा 2 की भी स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी।
भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी समेत अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे और भूमि विवाद में भी इससे भारी कमी आएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।

Taza Khabar