June 24, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 23 जून 25*बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेदकर के अपमान नाकाबिले बर्दाश्त ‌: मनोज सिंह

पूर्णिया बिहार 23 जून 25*बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेदकर के अपमान नाकाबिले बर्दाश्त ‌: मनोज सिंह

पूर्णिया बिहार 23 जून 25*बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेदकर के अपमान नाकाबिले बर्दाश्त ‌: मनोज सिंह

पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार। राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा संविधान शिल्पी “भारत रत्न ” बाबा साहेब डॉ० भीम राव अम्बेदकर जी के अपमान और लालू परिवार के अहंकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया के द्वारा दिनांक 23 जून 2025 को टैक्सी स्टैंड पूर्णिया में डॉ० भीमराव अंबेदकर सेवा सदन में धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि डॉक्टर भीम राव की अपमान नाकाबले बर्दाश्त ,हर हालत में देशवासियों से लालू प्रसाद यादव को माफी मांगना होगा , अध्यक्ष मनोज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के द्वारा समय समय पर संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय श्री बाबा साहेब अम्बेदकर जी का अपमान करते हुए दलित के प्रति अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिला महामंत्री संजीव सिंह अरुण रायपुलक, संजय पोद्दार, ने उपस्थित कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बिहार
सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा बाबा साहब की तस्वीर के साथ जो शर्मनाक हरकत कर उनका अपमान किया गया इसके
लिए उनके परिवार जनों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
नगर निगम पूर्णिया की डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है वह बेहद अफसोस नाक है लालू प्रसाद यादव को हर हालत में देशवासियों से माफी मांगनी होगी धरना को पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, तारा साह, विधायक विजय खेमका, उप महापौर पल्लवी गुप्ता समेत दर्जनों ने संबोधित किया।
धरना स्थल कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राम नारायण मेहता, अंगद मंडल, राजेश रंजन, अर्चना साह, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजीव सिंह, संजय पोद्दार जिला मंत्री सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, संजय मिर्धा, पिंटू पाण्डेय, प्रवक्ता अनिता साह, भाजपा नेत्री तारा साह, आरती जायसवाल, डॉ० संजीव, सुनील भंसाली, मनोज सिंह सीनियर, राजेश यादव, अमृत चौरसिया, भाजपा नेत्री रूबी सेठिया , गुप्तेश कुमार, श्यामदेव पासवान, प्रकाश दस समेत सैकड़ों की संख्याओं में सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.