पूर्णिया बिहार 22 दिसंबर 25*आयुष्मान आरोग्य मंदिर ए ए एम पारसमनी, धमधा प्रखंड में राष्ट्रीय MQAS मूल्यांकन संपन्न
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार / आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) परसमनी, धमदाहा प्रखंड में राष्ट्रीय NQAS मूल्यांकन संपन्न धमदाहा प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) परसमनी में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (National Quality Assurance Standards – NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह मूल्यांकन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम द्वारा किया गया।राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम में डॉ. आशीष कुमार यादव (उत्तर प्रदेश) एवं डॉ. चंद्र शेखर तिवारी (छत्तीसगढ़) शामिल थे।
मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य संस्था में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन रोगी अधिकार, क्लिनिकल सेवाएं, संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण, दवा एवं भंडारण व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं सपोर्ट सर्विसेज जैसे प्रमुख मानकों पर किया गया।
टीम द्वारा ओपीडी, दवा कक्ष, टीकाकरण कक्ष, जांच सेवाएं तथा अन्य सेवा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया गया।
राष्ट्रीय टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर सेवा प्रदायगी, कार्यप्रणाली एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही अभिलेखों की जांच कर गुणवत्ता सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, ब्लॉक स्वास्थ्य प्रशासन, यूनिसेफ तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसमनी के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
सभी के समन्वित प्रयासों से यह राष्ट्रीय मूल्यांकन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
NQAS प्रमाणन का उद्देश्य यह है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।
इस राष्ट्रीय मूल्यांकन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट