April 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया

पूर्णिया बिहार 21 फरवरी 26* राजू की बेटी की जिम्मेदारी उठाने का संतोष कुशवाहा ने किया ऐलान*

पूर्णिया बिहार 21 फरवरी 26* राजू की बेटी की जिम्मेदारी उठाने का संतोष कुशवाहा ने किया ऐलान*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने जदयू के युवा जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत के बाद एक बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने राजू की बेटी की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया है,
संतोष कुमार कुशवाहा ने राजू के अंतिम संस्कार से लौटकर उनके परिजनों से मुलाकात की और अपना फैसला बताया, उन्होंने कहा कि राजू की बेटी की परवरिश, शिक्षा-दीक्षा से लेकर विवाह- तक का जिम्मा अब उनके हाथों में होगा, उन्होंने कहा कि वह राजू की बेटी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और उसे एक अच्छा भविष्य प्रदान करने का प्रयास करेंगे,
संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि राजू की कमी परिवार में कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उन्होंने राजू में छोटे भाई और पुत्र का अक्स देखा है, इसलिए यह उनकी नैतिक और सामाजिक जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि राजू हमेशा उनकी स्मृतियों में अमर रहेंगे,
संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि राजू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण का यह उनका छोटा और तुच्छ प्रयास है, उन्होंने कहा कि वह राजू की बेटी के जैविक पिता नहीं हैं, लेकिन अब वह उसके पिता-धर्म का पालन करेंगे, उन्होंने कहा कि वह राजू की याद में हमेशा काम करते रहेंगे और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे,
संतोष कुमार कुशवाहा की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि यह एक बड़ा और सराहनीय कदम है, उन्होंने कहा कि संतोष कुमार कुशवाहा की इस पहल से राजू की बेटी को एक अच्छा भविष्य मिलेगा और राजू की याद में हमेशा काम किया जाएगा,

Taza Khabar