पूर्णिया बिहार 2 दिसंबर*सिविल सर्जन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन, पूर्णिया द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
सिविल सर्जन द्वारा निरीक्षण के दौरान OPD, IPD, ड्रग स्टोर, इमरजेंसी, लेबर रूम एवं पैथोलॉजी का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के पश्चात् सिविल सर्जन द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी एवं एएनएम के साथ बैठक किया गया। पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर सभी आवश्यक कर्मियों को दूर करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन द्वारा रक्त संग्रहण इकाई को MCH बिल्डिंग में स्थापित करने का निर्देश दिया गया। ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ससमय उपलब्ध हो सके।ऑपरेशन थियेटर (OT) को पूर्ण रूप से सुसज्जित करने तथा पैथोलॉजी यूनिट को फैब्रिकेटेड बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है।
सिविल सर्जन द्वारा ANM के साथ समीक्षात्मक बैठक में ANC सेवाएँ NCD कार्यक्रम, टीकाकरण,e-Sanjeevani
परिवार नियोजन तथा संबंधित सेवाओं की अद्यतन समीक्षा की गई।कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केंद्रों की ANM को चेतावनी दी गई तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड स्तर पर टीम गठित कर ऐसे क्षेत्रों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान नीरज कुमार निराला (Epidemiologist) तथा शिव शेखर आनंद (UNICEF) एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….