पूर्णिया बिहार 19 फरबरी25 *22 -23=मार्च को माता शीतला महोत्सव: विधायक विजय खेमका ।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया पूर्व प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचकर विधायक विजय खेमका ने कार्यों का मुआयना किया।ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न कार्यों से आये नागरिकों से विधायक मिले तथा उनकी कठिनाई से अवगत हुए | अंचलाधिकारी को अंचल सम्बंधित लम्बीत मामले को शीघ्र निष्पादन करने तथा कार्यालय में कार्यरत कर्मी से सक्रियता से अपने अपने कार्य को ससमय पूरा करने का निर्देश विधायक ने दिया | विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना का हो रहे सर्वे को और भी पारदर्शी बनाने तथा जनता की जानकारी के के लिए एक कांटेक्ट नंबर शीघ्र जारी करने को कहा। विधायक ने पूर्णिया में 22-23 मार्च को माता शीतला महोउत्सव तथा 30-31 मार्च को सरहुल महोउत्सव की तैयारी हेतु रूप रेखा बनाने को प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा | विधायक श्री खेमका ने प्रखंड कार्यलय में आये जनता जनार्दन का कार्य पारदर्शिता एवं सक्रियता से शीध्र करने को सभी अधिकारी एवं कर्मचारी से कहा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया