पूर्णिया बिहार 18 मई 25 * प्रशांत किशोर को नीतीश के गांव में जाने की नहीं मिली इजाजत PK
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार से
पूर्णिया बिहार। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज नीतीश कुमार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के खिलाफ “बदलाव का हस्ताक्षर” अभियान शुरू करने नालंदा पहुंचे। नालंदा में नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री के गांव में घुसने नहीं दिया।
कल्याण बिगहा में प्रशासन द्वारा गांव में प्रवेश रोके जाने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार शरीफ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नालंदा बिहार के लाड़ले मुख्यमंत्री का गृह जिला है। कहा जाता है कि उन्होंने नालंदा में बहुत विकास कार्य किए हैं। हम उन्हीं के विकास कार्य को देखने उनके गांव कल्याण बिगहा जा रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें उनके गांव में घुसने नहीं दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम उनके गांव जा रहे थे तो रास्ते में मिले लोगों ने बताया कि पूरे बिहार में बहुत भ्रष्टाचार है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने बिहार शरीफ की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें।
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक