पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की विशेष पहल*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार, जिले में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती दल ने विभिन्न स्कूल, कॉलेज और पार्कों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उनकी सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उड़ान गश्ती दल ने पार्कों में भी विशेष ध्यान दिया, जहां छात्राएं अक्सर शाम को घूमने आती हैं।
इसके अलावा, अपराध नियंत्रण और आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। बैंकों के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और बैंक कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की उड़ान गश्ती दल लगातार सक्रिय है और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

More Stories
सुल्तानपुर 17 मार्च 26*गोमती पुल निर्माण में मुआवजा घोटाले का आरोप, अदालत ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
मथुरा 16 मार्च 2026*थाना माँट पुलिस द्वारा सामूहिक बलात्कार
बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह