पूर्णिया बिहार 17 दिसंबर 25*सहा0 निदेशक समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड पूर्णिया पूर्व केअद्मतन प्रगति की किया गया समीक्षा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : श्री अमरेश कुमार,सहायक निदेशक,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी है।
इस संबंध में पूर्णिया पूर्व प्रखंड कार्यालय में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन काउंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन काउटर की समीक्षा पेंशन काउंटर की समीक्षोपरांत पाया गया कि पेंशन कांउटर निर्धारित समय पर कार्यरत पाया गया।
लाभार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा था।
पेंशन काउंटर की समीक्षा के क्रम में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत नए पेंशन आवेदनों की प्राप्ति, लंबित आवेदनों की स्थिति तथा त्रुटि सुधार (नाम, खाता संख्या, आधार सीडिंग आदि) की जांच की गई।
दस्तावेज सत्यापन:- निरीक्षण के क्रम में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन के आवेदन यथा-लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के प्राप्त आवेदनों की जाँच की गयी है। लाभार्थियों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया।
डाटा इन्ट्री एवं अभिलेख का संधारण सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदनों का संधारण एवं विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन एवं ऑफलाइन प्रविष्टियों का अवलोकन किया गया।जिसमें अधिकांश प्रविष्टियाँ अद्यतन पाया गया एवं सभी आवेदन संधारित पाये गये।
लाभार्थियों से संवाद:- पेंशन काउन्टर पर उपस्थित लाभार्थियों से पेंशन भुगतान, देरी एवं समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया गया।
निरीक्षण में पाई गई त्रुटि एवं कुछ मामलों में दस्तावेज अपूर्ण पाए गए तथा कुछ लाभार्थियों के बैंक खाते निष्क्रिय एवं आधार से लिंक नहीं पाए गए।
प्राप्त त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
> लंबित एवं त्रुटिपूर्ण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाए।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*