पूर्णिया बिहार 16 दिसंबर 25 *सुभाष कुमार साह का बयान : “बांध बने, लेकिन पहले गड्ढे को भरें”
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया ,नगर परिषद कस्बा के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह ने कहा है कि बांध बने, लेकिन उससे पहले बांध की मिट्टी से गड्ढे को भर दिया जाए जहां पांच मासूमों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया प्रशासन का भी यही आदेश था कि बांध की मिट्टी उठाकर पहले गड्ढे को भरा जाएगा
अपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह ने कहा कि बांध की मिट्टी से गड्ढे को भरने के बाद ही बांध का निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो किसी भी क्षण एक बड़ी घटना हो सकती है
*बांध निर्माण में जमीन अधिग्रहण: मुआवजे की मांग*
नगर परिषद कस्बा वार्ड नंबर 24 हांडी टोला में बांध निर्माण के लिए कुछ लोगों की जमीन जबरन अधिग्रहित कर ली गई है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला है। इस से प्रभावित लोगों में काफी आक्रोश है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं
मुआवजा के लिए प्रभावित लोगों ने कई बार प्रशासन से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे वे परेशान हैं और अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ,

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें