पूर्णिया बिहार 15 फरवरी 26* पूर्णिया स्थापना दिवस पर मीडिया टीम ने जीता मैत्री मैच, डीएम-एसपी ने दी बधाई
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया, बिहार: 256वें पूर्णिया स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों के बीच एक मैत्री मैच खेला गया। मैच में मीडिया की टीम ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए जीत हासिल की, प्रशासन की टीम ने भी बेहतर खेल का मुजाहिरा किया, खेल में तो हार जीत लगा रहता है, यह मैत्री मैच था दोनों टीमों की जीत हुई है,
पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने विजेता मीडिया टीम को शील्ड प्रदान किया और बधाई दी, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के मैच से पुलिस और मीडिया के बीच संबंध मजबूत होते हैं,
मैच में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत मैत्री मैच के दरमियान काफी खुश नजर आ रहे थे , दर्शन भी शानदार खेल आनंद ले रहे थे , जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान किया और उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की ,
मैच के बाद मीडिया टीम के सदस्यों ने कहा कि यह एक यादगार अनुभव है और उन्हें इस जीत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी ऐसे ही मैच खेलते रहेंगे और जीत का सिलसिला जारी रखेंगे,

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**