June 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 15 जून 25* गुप्त सूचना के आधार पर 6.960 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

पूर्णिया बिहार 15 जून 25* गुप्त सूचना के आधार पर 6.960 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

पूर्णिया बिहार 15 जून 25* गुप्त सूचना के आधार पर 6.960 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार। के० हाट थाना दिवा गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नं0 14 में दिलखुश झा अपने सहयोगी के साथ अपने घर में स्मैक की बिक्री के लिए स्मैक का छोटा-छोटा पुड़िया बना रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नं0 14 स्थित दिलखुश झा के घर पहुँचे तो पुलिस को देखकर तीन व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किये जिन्हें साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 1. आनन्द कुमार झा उर्फ छोटू झा, उम्र 26 वर्ष, पिता राकेश झा, सा० हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नं0 14, थाना के०हाट, जिला पूर्णियाँ, 2. मो0 आरिफ अंसारी, उम्र 25 वर्ष, मो० आलम अंसारी, साकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नं0 14, थाना के०हाट, जिला पूर्णियाँ, 3. दिलखुश झा, उम्र 45 वर्ष, पिता स्व० भगवान झा, सा० हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड नं0 14, थाना के०हाट, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात दिलखुश झा के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से कुल 6.960 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक को जप्त करते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में के०हाट थाना के पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही बिहार पालस है

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.