March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 15 जून 25*लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए टिकापट्टी थाना के द्वारा लूटी गई 213 बोरा मक्का के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार ।‌पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना अंतर्गत महेंद्र मेघा फ्यूल सेंटर के बाहर एस०एच065 के किनारे खड़ी ट्रैक्टर जिस पर 213 बोरा मक्का लोड था के चालक को 5 अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा हथियार दिखाकर मोबाईल. नगद 3,500/- रूपए एवं मक्का, ट्रैक्टर ट्रेलर सहित लूट लिया गया था। इस संबंध में टिकापट्टी थाना कांड संख्या 86/25 दिनांक 11.06.25 दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
टीकापट्टी थाना के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए लूटे हुए 213 बोरा मक्का को बरामद करते हुए तीन अभियुक्त 1. नीतीश कुमार उर्फ नीतेश कुमार उम्र 22 वर्ष पिता बासुकी यादव सा० कटरिया, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार 2. गुरुदेव कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता रामानंद यादव सा0 तेलडीहा, थाना टिकापट्टी जिला पूर्णिया एवं 3. शुभम कुमार मंडल उम्र 19 वर्ष, पिता राजकुमार मंडल सा० कटरिया, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार को घटना कारित करने में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में टिकापट्टी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।

Taza Khabar