February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 14 फरवरी 26* *पूर्णिया के विकास में कोई कमी नहीं: विधायक विजय खेमका*

पूर्णिया बिहार 14 फरवरी 26* *पूर्णिया के विकास में कोई कमी नहीं: विधायक विजय खेमका*

पूर्णिया बिहार 14 फरवरी 26* *पूर्णिया के विकास में कोई कमी नहीं: विधायक विजय खेमका*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार: पूर्णिया के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया ने मुगल, ब्रिटिश काल के शासन, स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी, अकाल, भीषण बाढ़, काल, विकराल के कठिन दौर को देखा है। लेकिन एनडीए की सरकार में विभिन्न क्षेत्र में पूर्णिया विकास से आच्छादित हुआ है।

*पूर्णिया में विकास की रफ्तार तेज: विधायक खेमका*

विधायक खेमका ने कहा कि पूर्णिया में उच्च शिक्षा, उत्तम चिकित्सा, बढ़ता उधोग, सरल सहज आवागमन, उन्नत खेती, हवाई यात्रा तथा बंदे भारत जैसी आधुनिक सेवा पूर्णिया की जनता को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया को ग्रीन एक्स प्रेसवे हाईवे एवं बुलेट ट्रेन का लाभ भी शीघ्र प्राप्त होगा।

*हाई कोर्ट बेंच, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मखाना बोर्ड मुख्यालय की स्थापना का प्रयास जारी*

विधायक खेमका ने कहा कि पूर्णिया में हाई कोर्ट बेंच, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तथा मखाना बोर्ड मुख्यालय की स्थापना का प्रयास जारी है। उन्होंने आह्वान किया कि आत्मनिर्भर और विकसित पूर्णिया के निर्माण के लिए हम सब मिलकर संकल्प लें, ताकि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में पूर्णिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो।

इस अवसर पर विधायक खेमका ने जिला परिषद बोर्ड की बैठक में शामिल होकर पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक स्थित साठ एकड़ में अवस्थित दिघ्घी पोखर के सौंदर्यीकरण हेतु योजना बनाने का सुझाव दिया। साथ ही जिला परिषद के बहुमंजिला बाजार के दुकानदारों का किराया निर्धारण करने के विषय को प्रमुखता से रखा।