पूर्णिया बिहार 13 दिसंबर 25* चूनापुर स्थित डी ए वी स्कूल मे एक दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : डी ए वी स्कूल पूर्णिया में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । इस आयोजन के माध्यम से 42 रक्तदाता ने अपना महत्पूर्ण रक्त जरूरतमंद के लिए दान किया ।
कोऑर्डिनेटर श्री दीपक सिंह ( वर्सेटाइल सर्विसेज)एवं रक्तदान प्रभारी कुमार शुभम वर्मा के प्रयास से डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । आपको बताते चले कि लगातार श्री राम सेवा संघ के रक्तदान प्रभारी शुभम वर्मा ने समय समय पर जिला के विभिन्न दिशा एवं वर्ग के लिए रक्त मुहैया करवाने के लिए अपना अथक प्रयास किया है । उन्होंने 1 मई से 8 मई तक चलत वाहन से भी रक्तदान शिविर का विभिन्न स्थान पर आयोजन किया था ।
श्री राम सेवा संघ के संस्थापक श्री राणा प्रताप सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए रक्तदान प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर को शुभकामनाएं देते हुई कहा की शुभम यहां नहीं होने के बावजूद उन्होंने एक अच्छा सदस्य की पहचान देते हुई ये कार्य को बाहर से ही कॉर्डिनेट किया और करते है एवं कोई व्यक्ति अगर कार्य करने की क्षमता और सही तरीका जानते हो तो वो कहीं भी रहे अपना अच्छा कार्य से अपनी पहचान बना लेते है । इस शिविर मे डी ए वी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अहम भूमिका निभाई । ये बहुत बड़ी बात है पूर्णिया के लिए की कोई संस्था के अध्यापक इस कार्य के लिए सहयोग किया हो । शुभम वर्मा ने भारतीय रेड क्रॉस पूर्णिया को धन्यवाद देते हुई कहा कि टीम के द्वारा रक्त संग्रह के लिए पहुंचे सभी सदस्य हमेशा सहयोग के लिए उपस्थित रहते है सिर्फ जरूरत है जल्द से जल्द रेड क्रॉस को एक सुंदर एवं सुविधा से पूर्ण करना । डीएवी के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार सिंह ने सभी रक्तदाता को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हमारी जिम्मेवारी है एवं समाज के लिए हम जैसे संस्था को आगे निकल कर योगदान देना चाहिए जिससे एक संपूर्ण समाज का निर्माण हो जहां एक दूसरे के मदद के लिए सभी वर्ग मौजूद रहे । कोऑर्डिनेटर दीपक सिंह ने बताया कि इस शिविर में बढ़ चढ़कर महिला ने अपनी भागीदारी निभाई , यह पूर्णिया समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि महिला जिस तरीके से हर वर्ग में अव्वल आ रही है उसी तरीके से सामाजिक कार्य में भी आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हे ।
इस शिविर में डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार सिंह , कोऑर्डिनेटर दीपक सिंह , रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर के के चौधरी , टेक्नीशियन जावेद हालिम , स्कूल के शिक्षक राजन प्रियदर्शिनी एवं विवेकानंद मिश्रा साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*