पूर्णिया बिहार 12 दिसंबर 25* पूर्णिया में 13 दिसंबर को साल का चौथा ओर आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन / कन्हैया जी चौधरी
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : 13 दिसंबर 2025 को इस साल का चौथा और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है। सभी तैयारियां मुकम्मल , राष्ट्रीय लोक अदालत के रथ को सत्र न्यायाधीश श्री कन्हैया जी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, 13 दिसंबर के सुबह राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा ,उक्त जानकारी पूर्णिया सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, श्री सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी प्रेस वार्ता में बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत साल का चौथा एवं अंतिम है इस राष्ट्रीय लोक अदालत केआयोजन में शमनीय आपराधिक मामले, एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद, श्रम विवाद, बिजली और पानी बिल संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन और पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले और अन्य दीवानी वादों का निपटारा किया जाएगा ,
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने वाले पक्षों को कोर्ट फीस का भुगतान नहीं करना होगा और यदि पहले से कोर्ट फीस जमा है, तो उसे वापस कर दिया जाएगा। यह आयोजन पूर्णिया न्यायालय के अलावा बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी आयोजित किया जाएगा , और यह सुबह 10:00 बजे शुरू होगा,
क्या इस राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए कोई विशेष प्रक्रिया है? नहीं
क्या इस आयोजन में भाग लेने के लिए कोई शुल्क है? नहीं
क्या इस राष्ट्रीय लोक अदालत के परिणामों को अपील किया जा सकता है? नहीं

More Stories
हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
लखनऊ ११ मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सहारनपुर ११ मार्च २६ * रूही अंजुम की लखनऊ दस्तक से सियासत गरमाई,अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद देहात सीट पर तेज अटकलें