पूर्णिया बिहार 12 अप्रैल 26 *निशुल्क आंख कान जांच शिविर का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया फायदा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*मो मनोवर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 100 से अधिक लोगों का जांच*
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया – जन चेतना क्रांति संघ एवं हिमाल आंखा अस्पताल के तत्वाधान में तंजीमिया मदरसा प्रांगण में निशुल्क आंख कान जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अमौर के पूर्व विधायक सबा जफ़र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शिविर इस इलाके के सभी वर्गों के लिए काफी सरल और सुविधाजनक प्रयास है।
शिविर में आए हुए सैकड़ों लोगों का सफलता पूर्वक आधुनिक मशीनों से आंखों का जांच करवाने में सहयोग किया गया। हिमालय आंखा अस्पताल के प्रबंधक श्याम नारायण यादव, डॉ सूर्यनारायण साह, डॉ सुरेश मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता हिना खातून, रूपा साह, सोनू साह ने जांच में सहयोग किया।
जन चेतना क्रांति संघ के संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह ने कहा कि हमारा प्रयास है सीमांचल क्षेत्र के आम नेत्र रोगी जो समय और रुपए खर्च कर नेपाल जाकर अपना जांच करवाने के लिए परेशान रहते हैं। उनके गांव गांव पहुंचकर निशुल्क शिविर आयोजित कर सरल तरीके से जांच करवाने का प्रयास करते रहे।
शिविर में जरूरतमंदों को जनचेतना क्रांति संघ एवं हिमाल आंखा अस्पताल द्वारा मुफ्त में दवाइयां दिए गए। वहीं मो मनोवर हुसैन द्वारा जांचोपरांत जरूरतमंद रोगियों को अपने निजी कोष से चश्मा दिए गए। साथ ही जॉच में जिन रोगियों को मोतियाबिंद पाए गए उन्हें पिला कार्ड निर्गत कर निर्धारित शुल्क से आधे कीमतों में आधुनिक मशीनों द्वारा लैंस लगाने की घोषणा किया गया।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26*श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
लखीमपुर खीरी 12 अप्रैल 26*महिला थाने पर पांच जोड़े परिवार की काउन्सलिंग कराके टूटने से बचाया
लखनऊ12अप्रैल26*प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया