February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

पूर्णिया बिहार11फरवरी26* कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दवा खिलाकर किया गई कार्यक्रम का उद्घाटन

पूर्णिया बिहार11फरवरी26* कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दवा खिलाकर किया गई कार्यक्रम का उद्घाटन

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार ,जिले को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे बिहार में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। पूर्णिया जिले के सदर प्रखंड के सदर मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बलदेव पुरुषार्थ और जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा उपस्थित बालिकाओं को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए उपस्थित दवाइयों का सेवन कराते हुए जिले में एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के लिए दवा सेवन करते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित रहने की अपील की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
फाइलेरिया और अन्य कोई भी बीमारी की मुक्ति लोगों के सहयोग, जागरूकता पैदा करें और उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों का सेवन करें : संयुक्त सचिव श्री बलदेव पुरुषार्थ
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री बलदेव पुरुषार्थ ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज इस कार्यक्रम में मुझे भागीदारी सुनिश्चित करने का मौका मिल रहा है। कोई भी कार्यक्रम जो किसी बीमारी से सुरक्षित रखने का लक्ष्य बनाता है बहुत जरूरी कार्यक्रम होता है। इसमें फाइलेरिया मुक्त कार्यक्रम, मलेरिया मुख्य कार्यक्रम, कालाजार मुक्त कार्यक्रम जैसा कोई भी कार्यक्रम हो, अगर किसी कार्यक्रम द्वारा अपने जिले के, अपने क्षेत्र में सभी लोगों को किसी बीमारी से सुरक्षित कर सकते हैं तो यह पूरे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हो सकती है। जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत करने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग धन्यवाद के पात्र हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि पूर्णिया जिला का यह कार्यक्रम एक सफल कार्यक्रम हो सकेगा। जिले में फाइलेरिया या कोई भी बीमारी से मुक्ति तभी संभव हो सकेगी जब लोगों द्वारा उसमें पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो भी दवाई उपलब्ध कराई जा रही है लोगों द्वारा इसको शत प्रतिशत खाना सुनिश्चित करना चाहिए। विद्यालय में बालिकाओं द्वारा दवा सेवन करने के बाद भी अन्य लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा सेवन करने के लिए जागरूक करना चाहिए जिससे कि उनके घरों के सभी लोग और आसपास के लोगों द्वारा दवा सेवन करते हुए फाइलेरिया से सुरक्षित रह सके।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से ही जिले में फाइलेरिया मुक्त करने की शुरुआत की जा रही है। हाथीपाँव जैसी बीमारी हमारे बीच आज भी प्रचलित है। पूर्णिया जिले में आज भी फाइलेरिया बीमारी के केस बहुत ज्यादा पाए गए हैं। फाइलेरिया बीमारी के केसों को रोकने के लिए आवश्यक है कि इससे सुरक्षित रहने के लिए उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए इस बार 03 तरह की दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है जिसका सेवन सभी लोगों के लिए आवश्यक है। इसमें पहला अल्बेंडाजोल की गोली, दूसरा डीईसी की गोली और तीसरा आईवरमेक्टिन की गोली जरूरी है। सभी लोगों द्वारा समुदाय स्तर पर इस दवाई का शत प्रतिशत सेवन करने से ही इस बीमारी से लोग सुरक्षित रह सकते हैं। यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। अगर हमलोग इस दवाई का सेवन कर लेते हैं तो हमारे शरीर में इम्मुनिटी का विकास होता है और इस बीमारी से बचने के लिए प्रतियोधक क्षमता का विकास होता है। इसके लिए आवश्यक है कि लोगों द्वारा इस दवाई को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा सेवन करना सुनिश्चित किया जाए। सभी लोगों के लिए यह आवश्यक है कि इस दवाई का सेवन करने से पहले कुछ नास्ता-खाना खा लेना जरूरी है। कुछ खा लेने के बाद फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए खिलाये जा रहे दवा का लोगों द्वारा सेवन करना चाहिए। फाइलेरिया सुरक्षा के लिए खिलाये जा रहे दवा सेवन से कई बार लोगों को उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए सभी लोगों द्वारा फाइलेरिया सुरक्षा की दवाई का सेवन अनिवार्य रूप से जरूर करनी चाहिए। इससे हमलोग पूर्णिया जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाते हुए लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकेंगे।
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया मुक्त अभियान को पूर्णिया जिले में सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंडों के 02 हजार 343 गांवों में रहने वाले 41 लाख 49 हजार 303 लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुँचकर फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई का सेवन कराया जाएगा। लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवाई का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही करना है। यह दवाई सिर्फ एक बार ही खाना है जिससे लोगों के शरीर में फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए इम्मुनिटी का विकास को सकेगा और फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकेंगे।

Taza Khabar