पूर्णिया बिहार 11 जुलाई 25*PK ने मोहन भागवत के बयान के बहाने PM मोदी पर कसा तंज,
पूर्णियां बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। जन सुराज को वोट कटवा पार्टी कहने पर बोले प्रशांत किशोर – जन सुराज वोट कटवा पार्टी है, NDA और महागठबंधन दोनों का वोट काट कर साफ कर देंगे इस बार
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज बिहार बदलाव यात्रा के तहत औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद भी राजनीति से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। जब तक जनता उन्हें वोट देती रहेगी, वे कहीं नहीं जाएँगे। लेकिन अगर भागवत जी ने कहा है कि 75 साल की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तो अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि वह भागवत जी की बात माने।
इसके साथ ही उन्होंने जन सुराज को वोट कटवा पार्टी कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जन सुराज वोट कटवा पार्टी है। इस बार जन सुराज NDA और महागठबंधन दोनों के वोट काटकर साफ कर देगा। पहले राजद वाले हमें भाजपा की B टीम कहते थे और अब जदयू के नेता हमें कांग्रेस की भी टीम कह रहे हैं। जन सुराज जनता की B टीम है

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*