पूर्णिया बिहार 11 जुलाई 25* पूर्णियां सेवा-शिविर पहुंचे उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा यहां सेवा भाव अतुलनीय
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार । सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल और भूमि सुधार व राजस्व मंत्री संजय सरागवी शुक्रवार को बांका जिला के दुलीसार, तरपतिया कटोरिया स्थित पूर्णियां सेवा-शिविर पहुंचे। इन सबों का स्वागत पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने किया।सभी लोगों ने पहले शिविर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना किया और फिर पूर्णियां सेवा-शिविर के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा से शिविर में कावरियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया।वहीं, मंत्रियों ने सेवा शिविर परिसर में पौधरोपण भी किया।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नही होता है।यहां जो सेवा की जा रही है वह अतुलनीय है। कहा कि , राज्य सरकार के स्तर पर भी कावरिया मार्ग में हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तो निजी स्तर पर भी लोग सेवा में जुटे हुए हैं जो प्रशंसनीय है।वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सनातन धर्म की यही खूबसूरती है कि इसमे लोकधर्म सर्वोपरि होता है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीमांचल के लोग कावरियों की सेवा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं ,जो एक शुभ संकेत हैं।वहीं, मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राज्य सरकार श्रावणी मेला महोत्सव की बेहतरी के लिए सतत प्रयासरत है। इस मौके पर पूर्णियां जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विनोद यादव, प्रताप सिंह,अजित भगत, मुखिया लक्ष्मण यादव ,बबलू विश्वास, संजय राय, चंदन मजूमदार ,कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।
More Stories
मिर्जापुर: 12जुलाई 25 *भूमि पर जबरदस्ती कब्जा करने वाले भू-माफियाओं में मचा हड़कंप*
मिर्जापुर: 12जुलाई 25 *सावनी फुहार में कजरी महोत्सव* मनाकर सावन माह का जोरदार स्वागत किया
मिर्जापुर12जुलाई 25 *कैबिनेट मंत्री नन्दी गुप्ता का पुनर्प्राप्त जन्मदिवस मनाया गया*