पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26 * सेवा से सेवानिवृत्त: भू-हदबंदी अपर समाहर्ता रामेश्वर राम को विदाई
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया, बिहार – भू-हदबंदी अपर समाहर्ता रामेश्वर राम को जिला प्रशासन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए रामेश्वर राम ने 22 फरवरी 1988 से राजस्व कर्मचारी के पद से अपनी सेवा शुरू की थी और 14 मार्च 2024 से भू-हदबंदी अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने रामेश्वर राम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सैयम, पेशेंस, मेच्योरिटी, अनुभव और धैर्यज पूर्वक अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वाहन करते थे। बिहार विधानसभा चुनाव में जो भी कार्य दायित्व दिया गया उसे उन्होंने बेहतर ढंग से निर्वहन किया।
रामेश्वर राम की सेवानिवृत्ति पर उनके सहयोगियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव और ज्ञान को साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्य प्रदेश 1 फ़रवरी 26 * ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा नकली जीरा। ..
वाराणसी 1 फ़रवरी 26 *नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण बाबतपुर एयरपोर्ट। …
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई : अपराधियों पर नकेल …