पूर्णिया इ24 मई 25″मंत्री विजय कुमार चौधरी के पूर्णिया आगमन पर विधायक विजय खेमका ने किया स्वागत
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी के पूर्णिया आगमन पर विधायक श्री विजय खेमका ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्णिया समाहरणालय के महानंदा सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में सदर विधायक ने विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे मंत्री महोदय के समक्ष उठाए। उन्होंने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के लालगंज किसान टोला, बिक्रमपट्टी महादलित टोला, कवैया बर्बन्ना आदिवासी चौहान टोला में कोसी नदी से कटाव वाले स्थलों पर बोल्डर पिचिंग कार्य की आवश्यकता पर जोर दिया । इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में वर्षात पूर्व सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई शीघ्र करने, पूर्णिया सिटी कलीजान हांसदा के समीप स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा डैम्प को रोकने, नगर निगम बोर्ड में स्वीकृत सभी सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया का शीघ्र निष्पादन करने तथा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत अनुशंसित 85 सड़क, नाला व पांच स्थान पर गुलाबबाग, रामबाग पॉलिटेक्निक चौक, रामनगर पंचमुखी मंदिर के सामने, DAV बक्सा घाट क्षेत्र में आधुनिक पार्क के निर्माण की स्वीकृति देने हेतु मंत्री जी से आग्रह किया। विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी ने गंभीरता से सुना और तत्काल जिला अधिकारी को जनहित के विषय पर आवश्यक संज्ञान लेकर कार्यवाही करने को कहा। विधायक श्रीखेमका ने कहा एनडीए की सरकार में पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में लगातार विकास हो रहा है तथा इस दिशा में मै निरंतर प्रयासरत रहता हूँ ।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*