पूर्णियाबिहार18दिसंबर24*यूको बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, बिहार का चतुर्थ त्रैवार्षिक सम्मेलन,पटना में संपन्न हुआ
यूपी आज तक चैनल से पूर्णिया बिहार मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट ।
पूर्णिया बिहार । जिसमें ऑल इंडिया यूको बैंक पेंशनर्स फेडरेशन के महा सचिव सुब्रत सरकार,बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के महासचिव बी प्रसाद,बिहार स्टेट पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव अखौरी अरुण कुमार,यूको बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन,बिहार के महा सचिव राहुल कुमार निराला सहित 150 सदस्यों ने भाग लिया।
सदस्यों को संबोधित करते हुए सुब्रत सरकार ने कहा कि पेंशनर्स की बहुत मांगे सरकार के पास लंबित है और इसके लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि पेंशन अपडेशन,कम्युटेशन की रिकवरी,स्वास्थ्य बीमा की दर के अलावे अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और वित्त मंत्री से भी लगातार बात हो रही है। उन्होंने बिहार राज्य के यूको बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के सक्रियता के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि सदस्यों के लंबित मांगों को सुलझाने में एसोसिएशन सदा आगे रहा है।बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के महा सचिव बी प्रसाद ने कहा कि सरकार पेंशनर्स की लंबित उचित मांगों पर चुप्पी साधे हुई है जिसके लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान उन्होंने पेंशनर्स असोसिएशन से किया।एसोसिएशन के बिहार महासचिव एस एम अहमद ने कहा कि चंडीगढ़,पटना सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों में कम्यूटेशन से संबंधित मामला लंबित है।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में सरकार को निर्देश दिया है कि एक कमिटी बनाकर पेंशनर्स के कम्युटेशन मामले को शीघ्र सुलझाया जाए।
यूवी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन,बिहार के महा सचिव राहुल निराला ने कहा कि पेंशनर्स के आंदोलन में उनका एसोसिएशन भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा ताकि पेंशनर्स के उचित मांगी को शीघ्र पूरा किया जा सके।
वरीय सदस्य अतुल कुमार सिंहा ने कहा कि केंद्रीय सरकार के पेंशनर्स को 70 वर्ष,75 वर्ष और 80 वर्ष पूरा करने पर 10 प्रतिशत की दर से पेंशन में बढ़ोतरी होती है,इसका लाभ बैंक पेंशनर्स को भी मिलना चाहिए।
इस अवसर पर सर्व सम्मति से अरुण कुमार वर्मा अध्यक्ष, एस एम अहमद महा सचिव, आई डी प्रसाद, एम के आनंद, यस दास और ए एन आचार्य उपाध्यक्ष, जे एल पी दिनकर संयुक्त महासचिव और आर पी यादव उप महा सचिव,हुसैन अहमद सचिव और अमरेंद्र कुमार सिंहा कोषाध्यक्ष चुने गए।
चुने गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एसोसिएशन के संगठन सचिव ए के बोस,अरुण कुमार और कुलानंद झा ने कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन के सक्रियता से बिहार के पेंशनर्स के वर्षों से लंबित कई मामले है हल हुए हैं।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*