पुणे २९ जून २०२६ *पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने कई खुलासे किए है।
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने कई खुलासे किए है। पुलिस के मुताबिक, 18 जून को लोहगढ़ किले पर सिया गोयल ने पानी पीने या जूते का फीता बांधने के बहाने बैठकर चेतन चौधरी को इशारा दिया। इसके बाद पीछे चल रहे चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया।
पुलिस का कहना है कि चेतन गिरते वक्त सिया को पकड़ न सके, इसलिए वह बैठ गई थी। सिया और चेतन ने घटना से एक दिन पहले पुणे के लुल्लानगर में एक कैफे में मर्डर प्लान किया था।
दोनों वारदात से पहले लोहगढ़ किले पर आए थे। यहां उन्होंने हत्या के लिए जगह चुनी और रिहर्सल भी की। पुलिस अब उस उस जगह का पता लगा रही है, जहां दोनों ने रिहर्सल की थी।
पुलिस के मुताबिक, चेतन पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूर लोहगढ़ किले तक स्कूटर से पहुंचा था। उसने कार का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि टोल प्लाजा पर कार का रिकॉर्ड न बने। पुलिस ने वह स्कूटर जब्त कर लिया है।
चेतन हूडी पहनकर किले पर चढ़ा था। वहां पहुंचने के बाद उसने हूडी उतार दी और काली टी-शर्ट में रहा। मर्डर के बाद लौटते समय उसने फिर हूडी पहन ली। घटना के बाद वह उसी स्कूटर से पुणे लौट गया।

More Stories
हरदोई २९ जून २०२६ * अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घूरेला के पास हुआ भीषण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हमीरपुर २९ जून २०२६*पानी के पाइप लाइन की खुदाई करने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे को न भरवाना , गांव वालो के लिए बना मुसीबत
पूर्णिया बिहार 29 जून 26* वर्दी को सलाम, आंखें नम: रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी हरि शंकर मिश्र का असामयिक निधन, पूर्णिया पुलिस परिवार में शोक की लहर