पश्चिम बंगाल13अक्टूबर23*बड़ा हादसा; वर्धमान जिला में कोयला खदान धंसने से 7 लोगों की मौत*
पश्चिम बंगाल में पश्चिम वर्धमान जिले के रानीगंज में ईस्टर्न कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड ( ECL ) की खुली खदान धंसने से कम से कम सात लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय पुलिस ने हालांकि घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। यह घटना उस समय हुई, जब स्थानीय लोग खदान से कोयला चोरी कर रहे थे। फिलहाल अभी इस तथ्य की पुष्टि नहीं हुई है कि खदान को कंपनी ने छोड़ दिया था या यह खनन के लिए चालू थी। ECL की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है▪️

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*