April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

परीक्षा में विजेता के रूप में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं परीक्षा फल देकर सम्मानित किया गया

परीक्षा में विजेता के रूप में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं परीक्षा फल देकर सम्मानित किया गया

कानपुर11अप्रैल*

पनकी स्थित हेलीजर वार्डन एजुकेशन सेंटर में आज परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें कक्षा पीजी से लेकर कक्षा 9 व 11 तक के बच्चों को परीक्षा में विजेता के रूप में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं परीक्षा फल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह एवं शिक्षा के प्रति लगन व विश्वास को अभिभावकों के मध्य प्रदर्शित किया गया उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत किया गया साथ ही विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा भाव्या गुप्ता सोनल वर्मा गौरी भटनागर सूर्यांश श्रीवास्तव सृष्टि यादव आदर्श यादव श्रीपर्णा एवं सत्य देव ने हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लाइव दर्शाया और अभिभावकों की मध्य प्रदर्शित किया गया जहां अभिभावकों ने सराहना की वाइस चेयरमैन शिवांग सिंह चौहान ने बताया कि कम लागत एवं निजी प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं से तैयार किया गया है जो घरेलू उपयोगी चीजों की माध्यम प्लांट को क्षेत्रीय लोगों की सुविधा बनाई जा सकती है पानी के प्रयोग से पावर प्रोजेक्ट स्थापित कर विद्युत ऊर्जा की कमी को पूरा किया जा सकता है एवं कम लागत पर ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सकती है इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे

कार्यक्रम का संचालन सुमैया आजम, दिव्यांशी वर्मा ,ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से विवेक श्रीवास्तव ,धन सिंह चौकी प्रभारी एमआईजी , मुकेश यादव, शिवनाथ ,सुरेश कुमार , जितेंद्र सिंह यादव ,योगेंद्र यादव ,आदि मौजूद थे ।

Taza Khabar