February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पटना28मार्च*पोती को गोद में लेने के बाद लालू यादव ने कही ‘दिल की बात’, दादा-दादी के साथ तेजस्वी की बेटी की तस्वीर वायरल

पटना: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव दादा बन गए हैं. जिसके बाद दादा लालू यादव का अपनी पोती को गोद में लिए तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर लालू यादव की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में लालू यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नजर भी आ रही है. अपनी पोती को देख दोनों काफी दिख रहे हैं. बता दें कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने 27 मार्च को बेटी को जन्म दिया है. इसकी तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट करके दी थी.

लालू ने कही ‘दिल की बात’

लालू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोती को गोद में लेने की तस्वीरें शेयर की हैं. हॉस्पिटल में लालू और राबड़ी अपने छोटे बेटे तेजस्वी और बहू राजश्री के साथ दिखे. लालू परिवार में बेटी के जन्म लेने के बाद देशभर से उनृहें बधाईयां मिल रही है. लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है. आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं. इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है.